.
winner of big boss 3 attacked in pub bottles on the head Hyderabad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ हैदराबाद : पार्श्व गायक और रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस तेलुगु सीज़न तीन’ के विजेता राहुल सिपलीगुंज पर एक पब में कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया / लोगों के समूह ने उनकी महिला मित्रों के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद झगड़ा हो गया था /
..
पुलिस ने गुरवार को बताया कि घटना बुधवार आधी रात की है / पुलिस ने बताया कि समूह ने बोतलों से वार किया, जिसमें सिपलीगुंज के सिर और चेहरे पर मामूली चोटें आई हैं / इस समूह में एक विधायक का भाई भी कथित रूप से शामिल है / घटना का वीडियो वायरल हो गया है /
Night pub lo #RahulSipligunj ni beer bottles tho kottaru Vikarabad Dis MLA brother and his frnds pic.twitter.com/nxrWhSkfcw
— Chinnari Prasad (@Chinnariprasad2) March 5, 2020
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सिपलीगुंज ने आरोप लगाया कि समूह के लोगों ने उनकी महिला मित्रों के साथ बदसलूकी की थी / इसके बाद झगड़ा हो गया और फिर हमला हुआ /
..
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद, भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (खतरनाक हथियार या तरीके से किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाना), 354 (महिला का शील भंग करने की मंशा से हमला या आपराधिक बल) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
winner of big boss 3 attacked in pub bottles on the head Hyderabad






































