.
yout gang raped his grandmother with the help of friends and then killed her accused arrested bathinda Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ खनौरी : संगरूर जिले के खनौरी में घर में अकेली 65 वर्षीय बजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है / इसमें एक युवक मृतका का रिश्तेदार है / चारों ने नशे की हालत में मृतका के घर घुसकर पहले सिर पर वारकर घायल कर दिया /
..
यही नहीं इसके बाद तीन आरोपियों ने रेप भी किया / महिला ने शोर मचाने का प्रयास भी किया तो उसका मुंह तकिए से दबाकर मार डाला था / महिला 9 एकड़ जमीन की मालिक थी / घटना की जानकारी आरोपियों द्वारा लूटे गए मोबाइल में सिम लगाने पर पता चला / इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ /
.दरअसल, 24 नवंबर की सुबह शहर के वार्ड नंबर 13 में स्थित एक मकान से लाश बरामद की गई थी / मृतका के पास कोई औलाद नहीं थी / घर का गेट खुला मिला था / महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था / पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी / घटना के बाद आरोपी मृतका के कानों की बालियां, कोका, अंगूठी व मोबाइल उठा लिया /
.डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि घटना वाली रात सागर, बिट्टू राम उर्फ बंटी, वरिन्दर उर्फ बिंदूू और एक नाबालिग आरोपी मोटरसाइकिल पर खनौरी आए थे / सागर मृतका के भाई का दोहता है / चारों ने पहले शराब पी और घटना को अंजाम देने की योजना तैयार की / आरोपियों ने अपनी बाइक घग्गर दरिया के पुल के नीचे खड़ी कर दी /
.मोटरसाइकिल देखने के लिए वरिंदर वहीं रुक गया जबकि तीनों महिला के घर पहुंच गए थे / रिश्तेदार होने के कारण महिला ने सागर की आवाज पहचानकर गेट खोल दिया / घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने महिला का मुंह कपड़े से बंद कर दिया और गेट भी अंदर से बंद कर लिया / इस दौरान गुरप्रीत में अपने हाथ में पहना कड़ा भागो देवी के सिर पर मार दिया इससे वह घायल हो गई /
.
आरोपी उसे घसीट कर कमरे में ले गए और नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार भी किया / गुरप्रीत ने लूटे मोबाइल में अपना सिम कार्ड डाल लिया था, जिससे पुलिस को सुराग मिल गया / पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठ गया / पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया है / पुुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार घर भेज दिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
yout gang raped his grandmother with the help of friends and then killed her accused arrested bathinda Punjab































