.
10 year old child opened fire on police in us created panic America
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका में एक 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर गोलियां चला दी है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया / यह मामला सैन डिएगो के बोस्टन अवेन्यू का है / मामले संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के शॉन ताकेउची ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने गुरुवार सुबह 9:15 बजे पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनका बच्चे मानसिक पीड़ा में है और उसने खुद को हथौड़े और चाकू से लैस कर लिया है /
..
इस बात कि सूचना मिलते ही अधिकारी लड़के के परिवार के घर पहुंचे जो बोस्टन अवेन्यू में स्थित है / ताकेउची ने कहा कि जब पुलिस पहुंची तो बच्चा आंगन में भाग गया और उसने खुद को एक छप्पर में छुपा लिया। जहां एक शॉटगन मौजूद थी /
.उन्होंने कहा कि लड़के ने शॉटगन उठाई और अधिकारियों पर दो राउंड गोली चलाई / ताकेउची ने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस अधिकारियों को गोली नहीं लगी / इस घटना की वजह से वहां दर्जनों पुलिस के वाहन खड़े हो गए /
.छप्पर के आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली कर दिया / सुबह 11:15 बजे लड़के ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया / वह हाथों में हथियार लिए छप्पर से बाहर निकला / लड़के को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है / पुलिस ने कहा इलाज के लिए उसे एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
10 year old child opened fire on police in us created panic America

































