.
Summons issued to Shiromani Akali Dal President and former Deputy Chief Minister Sukhbir Badal Defamation case will run Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : जिला अदालत ने अखंड कीर्तनी जत्थे और उसके प्रवक्ता को आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का राजनीतिक चेहरा बताने के मामले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ सम्मन जारी किए हैं /
..
सुखबीर के खिलाफ अब जिला अदालत में मानहानि का केस चलेगा / अदालत ने उन्हें अब केस की आगामी तारीख 18 मार्च को होने वाली सुनवाई के लिए सम्मन जारी किया है / मोहाली निवासी राजिंद्र पाल ने शिकायत में बताया था कि अखंड कीर्तनी जत्था एक धार्मिक जत्था है / सुखबीर ने उनके और जत्थे के बारे में जो कहा, इस वजह से उनका काफी नाम खराब हुआ है /
. .राजिंद्र पाल ने अपने केस में आरोप लगाए हैं कि 4 जनवरी, 2017 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके घर सुबह के समय उनसे मिलने आए थे / इसके बाद एक समाचार पत्र को साक्षात्कार देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल पंजाब से चुनाव लडऩा चाहते हैं, लेकिन उन्हें पंजाब की प्रकृति, परंपरा और पंथ के बारे में कुछ भी पता नहीं है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Summons issued to Shiromani Akali Dal President and former Deputy Chief Minister Sukhbir Badal Defamation case will run Punjab

































