.
.
train fire in new delhi railway station
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर भीषण हादसा हो गया / यहां प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी चंडीगढ़ कोचुवली एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन आग लगने से पूरे प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया / आज दोपहर करीब दो बजे ट्रेन की दो बोगियों में भीषण आग लगी /
.
.
एक्सप्रेस की पिछली बोगी में लगी आग धीरे धीरे बढ़ती गई जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए वहां दमकल की चार गाड़ियों को बुलाना पड़ा / खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था / बताया जाता है कि बोगी को अलग करके आग पर काबू पाया गया / ये ट्रेन चंडीगढ़ से चलती है /
.
.
आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रवाना कर दिया गया. यहां पर ट्रेन में नई पावर कार लगाई जाएगी जिसके बाद इसे आगे के लिए तैयार कर चंडीगढ़ रवाना किया जाएगा / जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना करीब दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर लगी और इसके बाद करीब ढाई पर इसे पूरी तरह से काबू में कर लिया गया / घटना के दौरान रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
train fire in new delhi railway station


































