.
World Peace Day celebrated at St. Soldier’s Inter College Friends Colony
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्व पीस दिवस मनाया गया / प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर इस अवसर पर छात्रों ने विश्व में शांति फैलाने की अपील की / छात्रों ने चारों धर्मों के गुरुओं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई का रूप धारण करते हुए विश्व शांति की प्रार्थना की /
..
इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा भी करवाई गई जिसमें छात्रों ने मिलकर विश्व में आतंकवाद और अन्य बुराइयों का खात्मा करने के लिए एकजुट होने को कहा / छात्रों द्वारा पोस्टर भी तैयार किए गए जिसमें उन्होंने लेटेस्ट सिंग पीस ,पीस ऑन अर्थ, लव ईच अदर का संदेश दिया / छात्रों जसकरण, अमित, अमन, अकरम, विकास ,अंश, जोधवीर , हेमंत, शिवम, प्रथम , सुनाक्षी, विकास आदि ने इस अवसर पर मिलकर विश्व शांति का प्रतीक कबूतर हवा में उड़ाते हुए विश्व में शांति के लिए काम करने को कहा /
..
प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने कहा कि अगर हम सभी एक हो जाएं, आपस में किसी भी तरह का विरोध ना रखें ,जात पात से ऊपर उठकर मानवता को पहल दे तो हम लोग विश्व शांति की स्थापना कर सकते हैं / वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
World Peace Day celebrated at St. Soldier’s Inter College Friends Colony


































