.
Investiture Ceremony at HMV Collegiate Sr. Sec. School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी परिषद के सौजन्य से अलंकरण (अधिष्ठापन) समारोह 2019-20 का आयोजन किया गया / जिसमें मुख्यातिथि स्वरूप कॉलेज प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन जी उपस्थित रहे /
..
समारोह का शुभारंभ मंगलतिलक कर ज्ञान की ज्योति प्रज्जवलित करके एवं डीएवी गान के माध्यम से किया गया / तद्उपरांत (श्रीमती) मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर, स्कूल) एवं विद्यार्थी परिषद् की डीन (श्रीमती) उर्वशी मिश्रा द्वारा संस्था की परंपरा का प्रतीक प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया गया /
.समारोह के शुभारंभ में प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को शुभआशीष देते हुए उन्हें भविष्य हेतु प्रोत्साहित किया एवं कहा कि एच.एम.वी. का लक्ष्य आपका प्रशासनिक विकास करने के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व का भी विकास करना है एवं संस्था को उच्चतम शिखर तक ले जाने के लिए उन्हें महान व्यक्तित्वों, विद्वानों के मूल्यों, सिद्दांतों, विचारों एवं सकारात्मक सोच को अपना कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया /

प्राचार्या जी ने प्रमाण चिन्ह से अलंकृत छात्राओं को अपने कत्र्तव्य निर्वाहन को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित करते हुए परम पिता परमात्मा से आपके कंधों की जिम्मेदारियां उठाने में सक्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की एवं उच्च शिखर को प्राप्त करने का आशीष दिया /
.इस अवसर पर कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कु. सुगंधि बहल (+2 कामर्स) को हैडगर्ल से अलंकृत किया गया / इसके अतिरिक्त कु. तरनजीत कौर (+2 कामर्स), कु. तान्या खुराना (+2 आट्र्स) एवं कु. ईशा ठाकुर (+2 मैडीकल) को ज्वाइंट हैड गर्ल और कु. सिमरन सैनी (+1 मैडीकल), कु. प्राची (+1 कामर्स) एवं सृष्टि गर्ग (+1 आट्र्स) को असिस्टैंट हैड गर्ल के अलंकरण से अलंकृत किया गया / इसी सुअवसर पर 11 सी.आर. एवं 09 टास्क फोर्स के सदस्यों को भी प्रमाण चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया /
.
समागम के अंत में अलंकृत छात्राओं द्वारा संस्था की परंपराओं, संस्कृति एवं गरिमानुसार पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्यरत हेतु शपथ ग्रहण की गई / समागम का समापन राष्ट्रगान से हुआ / इस उपरांत श्रीमती मीनाक्षी स्याल जी ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया / मंच का संचालन यू.जी. हैड गर्ल प्रभसिमरन कौर एवं ज्वाइंट हैड गर्ल मुस्कान द्वारा सफलतापूर्वक किया गया / इस अवसर पर कॉलीजिएट स्कूल के अध्यापकगण उपस्थित रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Investiture Ceremony at HMV Collegiate Sr. Sec. School


































