.
Cadet of NCC wing of Lyallpur Khalsa College Jalandhar selected in Youth Exchange Program
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, कल्चरल, खोज व अन्य सामजिक व देश हितों को उनकी सेवाएं देते हुए उपलब्धियां हासिल कर रहा है / इस श्रृंखला के तहत कॉलेज के एनसीसी विंग के कैडेट तनवीर सिंह ने उत्तर भारत के युवा एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए चयनित होकर विशेष प्राप्ति करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है /
..
स. जसपाल सिंह बड़ैच, संयुक्त सचिव, गवर्निंग कौंसिल और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कैडेट छात्र तनवीर सिंह की इस उपलब्धि पर छात्र और एन.सी.सी. इंचार्ज प्रोफैसर मनप्रीत सिंह लहिल को मुबारकबाद दी / प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में से कॉलेज का यह विद्यार्थी एन.सी.सी. के यूथ एक्स्चेंज प्रोग्राम के लिए चुना गया है /
..
उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले केडेटस को भारत के युवक और खेल विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के लिए चुना जाता है / उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. का ग्यारह देशों के साथ युवा एक्सचेंज प्रोग्राम एशोसिएशन है / पुरे देश में से इस में एन.सी.सी. केडेट्स भाग लेते हैं / इस दौरान उन्होंने एन.सी.सी. कैडट्स को भी मेहनत और लग्न के साथ एन.सी.सी. के प्रोग्रामों में भाग लेने और ऊँची प्राप्तियां करने के लिए प्रेरित किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cadet of NCC wing of Lyallpur Khalsa College Jalandhar selected in Youth Exchange Program




































