.
Jalandhar ADGP, MLA, DC and CP attend cremation of martyr Punjab Police Gurdeep singh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जालंधर : बीते कल एसटीएफ के जवान गुरदीप सिंह की मंगलवार को ड्रग तस्करों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने की खबर के बाद पूरे प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गयी थी / एसटीएफ के जवान गुरदीप सिंह का आज अंतिम संस्कार मॉडल टाउन श्मशान घाट पर किया गया यहाँ सैकड़ों श्रद्धालु और सहानुभूति रखने वाले लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे /
..
स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरप्रीत सिंह सिद्धू, पुलिस महानिरीक्षक आर के जायसवाल के साथ मिलकर शहीद जवान को माल्यार्पण किया /

विधायक परगट सिंह और डी सी जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा ने उनके अंतिम संस्कार के दौरान पंजाब सरकार की ओर से शहीद जवान को माल्यार्पण किया, जबकि पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता की ओर से माल्यार्पण किया /
..
विधायक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपायुक्त और पुलिस आयुक्त ने भी शहीद के परिवार के साथ सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की / उन्होंने सर्वशक्तिमान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar ADGP, MLA, DC and CP attend cremation of martyr Punjab Police Gurdeep singh Punjab




































