.
ludhiana Heavy damage because of fire incident in a garments factory
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई यही जहां की एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई / इस दौरान घटना की सुचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची / आखिर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, हालांकि न तो आग लगने की वजह साफ हो पाई है और न ही इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर है, लेकिन फैक्ट्री में पड़ा लाखाें का सामान जल गया /
..
घटना लुधियाना शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस के न्यू कुंदन पुरी की है / सोमवार तड़के पौने 3 बजे यहां सचिन बग्गा गारमेंट्स फैक्ट्री की पहली मंजिल से धुआं और आग की लपटें देख चौकीदार ने शोर मचाया / लोगों ने फैक्ट्री मालिक को फोन करके घटना की जानकारी दी / इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई / मौके पर पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की /
..
एक-एक करके दमकल गाड़ियां आती रही और नाकाफी साबित होती रही / आसपास के चार फायर स्टेशनों से कुल 20 गाड़ियां मदद के लिए पहुंचीं / घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है / न ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो सका है / हादसे के चलते फैक्ट्री में पड़ा लाखाें का सामान जल गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ludhiana Heavy damage because of fire incident in a garments factory




































