.
550 times Ardas by 550 students of St. Soldier Group of Institutions
सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्ष प्रकाश उत्सव को किया समर्पित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्ष प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में सरबत दे भले के लिए अरदास कार्यक्रम करवाया गया / ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा इस अवसर पर केसरी पगड़ी सजाकर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत डायरेक्टर डॉ अनूप सिंह मुल्तानी, प्रिंसिपल नीरज और स्टाफ द्वारा किया गया /
..
बीए, बीकॉम, बीएससी, पीजीडीसीए, डीसीए ,बीसीए, प्लस 1, प्लस टू ,मीडिया, एमबीए, एमसीए, फैशन टेक्नोलॉजी आदि के 550 छात्रों कुणाल, ऋषि, रितेश, रवि, लवप्रीत, हरप्रीत, ममता, राहुल, परमजीत, भूपिंदर आदि ने सिर पर केसरी पगड़ियां और लड़कियों ने केसरी चुनरियाँ ओढ़ कर श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश पर्व पर उनके जन्मदिन को समर्पित 550 बार सरबत के भले के लिए अरदास की /
..
गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मुख्त्यार सिंह ने इस अवसर पर सभी की उपस्थिति में अरदास करते हुए सरबत के भले के लिए कामना की और छात्रों को गुरु जी का दिखाइए शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया / चेयरमैन श्री चोपड़ा ने छात्रों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बधाई देते हुए अपने जीवन में उनकी शिक्षाओं नाम जपो, किरत करो और वंड के शको को जीवन की धारणा बनाने को कहा / इस अवसर पर प्रोफेसर मनदीप, प्रो. ममता रानी, डॉ उषा, प्रो. निशांत गुप्ता, प्रो. जसप्रीत कौर, प्रो रजनी ,सुरेंद्र कौर आदि उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
550 times Ardas by 550 students of St. Soldier Group of Institutions




































