.
rupees 1465 lakh looted by cutting the automatic teller machine punjab amritsar
बैंक के अंदर घुस कर शटर गिराया-फिर काटी मशीन,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में दो लुटेरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम को काटकर 14 लाख 65 हजार रुपए लूट लिए / ये एटीएम रात के समय बंद कर दिया जाता है जिसे सुबह सुरक्षाकर्मी ही आकर खोलता है / वारदात करने आए लुटेरों ने पहले ताले तोड़कर शटर उठाया और फिर अंदर पहुंचकर शटर डाउन कर लिया ताकि किसी को शक न हो / उसके बाद उन्होंने अंदर बैठकर एटीएम को काटा /
..
क्लोज सर्किट कैमरों से पुलिस को कुछ फुटेज मिली है, जिसमें कार के अंदर 2 व्यक्ति एटीएम की तरफ जाते दिख रहे हैं / वारदात को दबुर्जी में बुधवार रात 3 बजे अंजाम दिया गया है, जिसका पता गुरुवार को चला / जब सुबह 6 बजे जब गार्ड एटीएम का शटर खोलने पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे / जब उसने शटर उठाकर देखा तो अंदर एटीएम मशीन खुली पड़ी थी /
..
गार्ड ने तुरंत बाबा बकाला में बैठने वाले एसबीआई के मैनेजर को फोन किया / मौके पर पहुंचे बैंक स्टाफ ने पाया कि पूरा एटीएम काटा गया था और उसके अंदर से 14 लाख 65 हजार गायब थे / बैंककर्मियों और पुलिस को एटीएम के पास जले हुए नोटों के कुछ टुकड़े मिले / एटीएम मशीन काटते समय अंदर के कई नोट जल गए होंगे /
..
पुलिस ने आसपास के एटीएम में लगे क्लोज सर्किट कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की तो पुलिस को कुछ फुटेज मिली है, जिसमें कार के अंदर 2 व्यक्ति एटीएम की तरफ जाते दिख रहे हैं / बताया जाता है कि वारदात करने आए लुटेरों ने पहले ताले तोड़कर शटर उठाया और फिर अंदर पहुंचकर शटर डाउन कर लिया ताकि किसी को शक न हो / उसके बाद उन्होंने अंदर बैठकर एटीएम को काटा / इस दौरान एटीएम के अंदर के कई नोट जल गए मगर लुटेरे ये जले हुए नोट भी साथ ले गए / फिलहाल एटीएम को लॉक करवाकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
rupees 1465 lakh looted by cutting the automatic teller machine punjab amritsar






































