.
granthi who fired during the ardas was the manager of gurdwara sahib in moga punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना / मोगा : अरदास के दौरान बोले सो निहाल के जयकारों के बाद फायरिंग करने वाले ग्रंथी का पता लग गया है / ग्रंथी रजिंदर सिंह मोगा के गांव तख्तूपुरा के गुरुद्वारा साहिब का मैनेजर है / वीडियो लुधियाना के गांव हमसपुरा की बताई जा रही है जहां श्री अखंड पाठ साहिब था /
..
भोग के बाद ग्रंथी रजिंदर सिंह फायरिंग करते हैं / कुछ मीडिया समूहों में खबर प्रकाशित होने के बाद मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच गया है / सिंह साहिबान के सहायक ने बताया कि अभी शिकायत नहीं आई है लेकिन मामला गुरमति के खिलाफ है और जांच करके पता लगाया जाएगा कि यह वीडियो कहां का है इसका मकसद क्या था /
..
वीडियो का भेद खुलने पर पता चला है कि लुधियाना के गांव हमसपुरा में श्री अखंड पाठ साहिब था / अरदास मोगा के गांव तख्तूपुरा के गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रजिंदर सिंह कर रहे थे / उन्होंने अरदास की और बोले सो निहाल का जयकारा लगाया / संगत सत श्री अकाल का जवाब देती है / एक और जयकारा गूंजता है, साथ ही पिस्टल से रजिंदर सिंह हवा में फायर करते हैं / ऐसे ही पांच जयकारे और पांच ही फायर किए जाते हैं /
.राजिंदर सिंह ने कहा कि उसने खुशी में फायर किए थे / जब सिख रेजीमेंट गुरु साहिब के स्वरूप को लेकर आती है तो वह भी फायर से स्वागत करते हैं / फिर भी किसी को इसका बुरा लगा है तो मैं समूह संगत से माफी मांगता हूं / यह फायर 13 नवंबर को लुधियाना के गांव में भोग के बाद किए थे / 15 नवंबर को संगरूर में नगर कीर्तन में फायरिंग होती हुई थी तो पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
granthi who fired during the ardas was the manager of gurdwara sahib in moga punjab






































