.
fire broke out in two factories in narela industrial area delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दो फैक्ट्रियों में आज सुबह के समय एक बार फिर से आग लग जाने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई /
..
बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री तो पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई है और दूसरी पर अग्निशमन अभियान चल रहा है / इस दौरान घटना की सुचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं /
..
इस दौरान बताया जा रहा है की आग की चपेट में आने से दमकल विभाग के तीन कर्मचारी भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं / आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है / आग के ज्यादा फैलने का कारण फैक्टरी में मौजूद सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने का बताया जा रहा है, जिसकी वजह से आग और फैलती जा रही है /
.इस दौरान फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से दमकल विभाग के तीनों कर्मचारी झुलस गए हैं / जिन्हें इलाज के लिए पास ही के अस्पताल में भेज दिया गया है / पुरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fire broke out in two factories in narela industrial area delhi






































