.
five members of the same family have been killed in a tragic accident car and truck collision in samba jammu and kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घागवाल क्षेत्र में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई /
..
पुलिस ने यहां बताया कि कार ट्रक से उस समय टकरा गई जब वह कठुआ से जम्मू जा रही थी / कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे और दुर्घटना में मौके पर ही उन सबकी मौत हो गई /

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई / पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाशों को बाहर निकाला / फिलहाल, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और पुलिस छानबीन में जुट गई है /
..
मृतकों में अर्जुन सिंह (85), शाब जीत सिंह (20), मंजीत सिंह (55), दर्शन सिंह (80) और दर्शन कौर (65) शामिल हैं / ये सभी जम्मू में नानक नगर के दीगियाना आश्रम के रहने वाले हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
five members of the same family have been killed in a tragic accident car and truck collision in samba jammu and kashmir






































