.
law student raped by lawyer and accomplice in bareilly uttar pradesh India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बरेली : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में लॉ की छात्रा (Law Student) के साथ रेप (Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है / यहां के बेहड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली लॉ की छात्रा ने एक वकील के मुंशी पर चेंबर में बंधक बनाकर रेप (Rape) करने के साथ अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है / पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है / यही नहीं, पीड़ित छात्रा के साथ रेप के बारे में पता चलने पर उसके परिजनों ने आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर डाली / आरोपी की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है /
..
दरअसल बरेली के बेहड़ी कचहरी में उस समय हड़कंप मच गया जब लॉ की एक छात्रा ने एक वकील के मुंशी पर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर रेप करने का आरोप लगाया / यह घटना 15 फरवरी की शाम की है जब आरोपी मुंशी ने छात्रा को चेंबर में बुलाया और रूम बंद कर उसके साथ रेप किया / इसी दौरान पीड़ित छात्रा के परिजन उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया /
..
पीड़ित छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो उन्होंने आरोपी शख्स को कचहरी में ही पकड़ कर चप्पलों से जमकर पीट डाला / पीड़ित छात्रा ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज करवाई है / वहीं आरोपी मुंशी ने भी पुलिस से छात्रा और उसके परिजनों पर उसे जातिसूचक (SC-ST) गाली देने की शिकायत की है /
..
इस मामले में एसपी देहात संसार सिंह का कहना है कि छात्रा ने एक वकील के मुंशी के खिलाफ रेप की एफआईआर लिखवाई है, हालांकि जिस दिन वारदात हुई थी उस समय कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई / पुलिस पीड़ित छात्रा के आरोपों के आधार पर तफ्तीश कर रही है और इसके आधार पर जल्द दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
law student raped by lawyer and accomplice in bareilly uttar pradesh India






































