.
ordered to work at home to the companies with more than 100 employees chandigarh administration
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश में धीरे-धीरे पांव पसार रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 100 से ज्यादा कर्मचारी रखने वाली कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने आप एहतियात बरतते हुए इंप्लाइज को वर्क एट होम के कह दें / इसके साथ ही शहर के सभी डिस्कोथेक, नाइट क्लब, कोचिंग सेंटर और एलांते मॉल जैसे छह बड़े मॉल्स को 31 मार्च तक के लिए बंद रखने का भी आदेश दिया गया है /
..
यह घोषणा प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने यूटी सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की / परीदा ने कहा कि शहर में कोई भी ऐसा कार्यक्रम या आयोजन न हो, जहां 100 से ज्यादा लोगों का आना तय हो / इन आदेशों को न मानने पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी /
..
एडवाइजर ने कहा कि जिस भी कंपनी में 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं, वह तुरंत सावधानी बरतते हुए इंप्लाइज को वर्क एट होम के आदेश जारी कर दे / यह फैसला कंपनियों को अपने स्तर पर लेने के लिए कहा गया है, लेकिन अगर किसी भी कंपनी या वर्किंग प्लेस पर कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि पाई जाती है, तो उस कंपनी को सील कर दिया जाएगा और वहां के कर्मचारियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ordered to work at home to the companies with more than 100 employees chandigarh administration






































