.
Lyallpur Khalsa College Jalandhar B.Sc. Samester first student secured first place in merit
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : लायलपुर ख़ालसा कॉलेज जालंधर का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की और से जारी किये गए बी.एस.सी. (मैडीकल) समेस्टर पहले का नतीजा शानदार रहा / इस कक्षा की छात्रा महक ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में से 400 में से 337 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है /
..
इस मौके पर सरदारनी बलबीर कौर, प्रधान गवर्निंग कौंसिल ने विशेष तौर पर विद्यार्थियों उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की / वहीं पर प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने विद्यार्थियों को भविष्य में ओर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया /
..
इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार और मेहनती विद्यार्थियों के द्वारा किये गए अच्छे नतीजों से बाकी कॉलेज के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेकर विद्यार्थी जीवन में तरक्की करनी चाहिए / प्रिंसिपल डॉ. समरा ने प्रो. अरुणजीत कौर, प्रमुख रसायन शास्त्र विभाग, प्रो. जसविन्दर कौर, प्रमुख जुआलोजी /बॉटनी विभाग और विभाग के अध्यापकों को भी विशेष तौर पर बधाई दी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Lyallpur Khalsa College Jalandhar B.Sc. Samester first student secured first place in merit






































