.
managers of Baba Murad Shah ji gave greetings and special requests to the devotees related to the annual fair of Sai Ghulam Shah Ji
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ नकोदर (रिपोर्ट) टोनी : नकोदर में स्थित बाबा मुराद शाह में होने वाले सालाना साईं गुलाम शाह जी के मेले (1-2 मई, 2020 ) की मेला प्रबंधकों ने सभी भक्तों को है बहुत-बहुत बधाइयां दी हैं, यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से सांझी की है /
..
इसमें उन्होंने लिखा है कि जिस तरह आप सब जानते हैं कि COVID-19 नाम की महामारी का प्रकोप सारी दुनिया में फैला हुआ है, जिसकी वजह से सरकार ने लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा रखा है को ध्यान में रखते हुए / हमारी तरफ से सारी संगत को हाथ जोड़ कर विनती हैं कि सब अपने घर ही बैठ कर मेले वाले दिन 1-2 मई को साईं जी के आगे अरदास करें /
.उन्होंने यह भी कहा है कि सांई जी की कृपा और मेहर सदका ही सारी संगत को मेले वाले दिन 1 मई को सुबह 7-9 दरबार के दर्शन दरबार के Facebook / YouTube चैनल के माध्यम से कराए जाएंगे, जिसके बाद दोपहर (1-1:30) बजे झंडे की रस्म के दर्शन और रात 8 बजे से क्वाल अपने घर ही क्वाली का प्रोग्राम करेंगे, जोकि आप संगत तक Facebook / YouTube के माध्यम से पहुंचाएंगे /
.दिन 2- मई को सुबह 11 बजे दरबार के मुख्य सेवादार श्री गुरदास मान साहब अपने YouTube चैनल से Live होकर साईं जी के मेले कि हाज़िरी लगाएंगे जोकि आप सबको दरबार के Facebook / YouTube चैनल पर प्रसारित किया जाएगा / सारी संगत को हाथ जोड़ कर निवेदन की जाती है कि कर्फ्यू के कारण दरबार भक्तों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
managers of Baba Murad Shah ji gave greetings and special requests to the devotees related to the annual fair of Sai Ghulam Shah Ji






































