for the people of Punjab, domestic electricity became cheaper by 50 paise per unit
घरेलू बिजली पर प्रति यूनिट की कटौती कर, दूसरी तरफ स्थिर खर्चे में प्रति किलो वॉट की कर डाली बढ़ोतरी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब सरकार (Punjab Government) ने कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच राज्य के लोगों को दाना डालने जैसा काम किया है ताकि राज्य के लोग कैप्टन सरकार की इस कारगुजारी से खुश हो सकें /
.दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ने बिजली दरें (Electricity prices) घटा दीं हैं / कैप्टन सरकार ने पंजाब में बिजली के घरेलू उपभोग के लिए प्रति यूनिट में 50 पैसे की कटौती की है / इसके साथ ही स्थिर खर्चे में 15 रुपए प्रति किलो वॉट का भी विस्तार किया है वहीं दूसरी तरफ़ मुख्यमंत्री ने निजी बस चालकों को भी राहत दी है और टैकस दर घटा दी है /
स्टेज कैरेज आर्डिनरी बसों के लिए टैकस दर 2.80 रुपए से घटा कर प्रति किलोमीटर 2.69 कर दी गई है / इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट विभाग को निर्देश दिए हैं कि ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को बिना किसी जुर्माने और ब्याज के 30 जून तक एक महीनों के अंदर टैक्स अदा करने की इजाज़त दी गई /
.सोचने वाली बात यहां यह है कि कैप्टन सरकार किस फॉर्मूले पर काम कर रही है, एक तरफ बिजली के लग रहे लम्बे-लम्बे कट और ऊपर से कोरोना संक्रमण के बीच आम जनता को राहत देने की बजाए आम जनता से बिजली बिलों को लगातार बसूल कर अपने खजाने को भरने में लगी हुई है /
.इसी बीच 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दरों को कटौती करके और स्थिर खर्चे में 15 रुपए प्रति किलो वॉट का विस्तार करके आम जनता के साथ भद्दा मजाक किया है / राजनितिक पार्टियों के नेताओं ने जल्द ही कैप्टन सरकार के खिलाफ बिजली आंदोलन शुरू करने की बात भी कही है ताकि आम जनता को हर जगह से लूट रही कैप्टन सरकार को सबक सिखाया जा सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
for the people of Punjab, domestic electricity became cheaper by 50 paise per unit




































