PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

100 करोड़ रिश्वत मामले में पूर्व गृह मंत्री को ED का जारी हुआ समन, 2 करीबियों को भी किया गिरफ्तार,

ed arrests two aid of former hm anil deshmukh in pmla Mumbai

ed arrests two aid of former hm anil deshmukh in pmla Mumbai

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को समन जारी करके उनसे शनिवार को सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है / अनिल देशमुख बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी के ऑफिस में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे /

.

.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में अनिल देशमुख के दो साथियों को गिरफ्तार किया / उन्होंने बताया कि पीएमएलए (PMLA) के प्रावधानों के तहत करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया /

.

ED के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई (Mumbai) में बलार्ड एस्टेट स्थित ऑफिस में हुई पूछताछ के दौरान दोनों लोग सहयोग नहीं कर रहे थे / जांच एजेंसी ने मुंबई में दोनों लोगों, अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर वाले घरों पर छापेमारी की, बाद में दोनों को पूछताछ के लिए ईडी के ऑफिस लाया गया था / उन्होंने बताया कि दोनों को शनिवार को मुंबई में विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत का अपील करेगी /

.

प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला तब दर्ज किया गया, जब सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के तहत दर्ज एक मामले में पहली जांच शुरू की, कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तरफ से अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए रिश्वत के आरोपों के संबंध में जांच एजेंसी को जांच का निर्देश दिया था /

.

अनिल देशमुख ने इन आरोपों के बाद अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था / उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया है / बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में जांच के दौरान पुलिस ऑफिसर सचिन वाजे की भूमिका सामने आई थी / इसके बाद परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था / सचिन वाजे को भी बर्खास्त कर दिया गया था /

.

पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेटर लिखकर आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को मुंबई के बार और रेस्तरां से एक महीने में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूलने को कहा था / आपको यह भी बता दें कि अनिल देशमुख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार में गृह मंत्री थे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

ed arrests two aid of former hm anil deshmukh in pmla Mumbai