PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी वारदात, युवक ने किया अपनी पत्नी का बेरहमी के साथ कत्ल, आरोपी पति ने पंजाब पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण,

murder case wife strangled to death over domestic dispute in punjab nabha Patiala

PTB Crime न्यूज़ नाभा : पंजाब के जिला पटियाला के अधीन पड़ते धानक बस्ती क्षेत्र में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का गला घोट कर कत्ल कर दिया / आरोपित पति हरप्रीत सिंह अपनी पत्नी अंजू को सैलून में काम करने से रोकता था, जिसके कारण उनका पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था /

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति ने थाना कोतवाली पुलिस को खुद ही इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को सरेंडर कर दिया / वहीं थाना कोतवाली के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है तथा आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा /

murder case wife strangled to death over domestic dispute in punjab nabha Patiala

आरोपित पति मृतिका के चरित्र पर शक करता था जिस वजह से उनके आए दिन झगड़े होते रहते थे, जिसके चलते आरोपित पति हरप्रीत सिंह द्वारा अपनी पत्नी अंजू सूद का गला घोटकर बीती देर रात हत्या कर दी गई / बताया जा रहा है कि अंजू सूद मोहाली के घंटोली गांव की रहने वाली थी, जो अपने मां बाप के गुजरने के बाद नाभा में अपनी बुआ के घर रहने लग गई /

इस दौरान दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जिसके चलते करीब सात साल पहले हरप्रीत और अंजू सूद ने शादी कर ली थी / लगभग छह साल की दोनों की एक बेटी है / इस संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपित पति हरप्रीत सिंह नशे करने का आदी था और कंबाइन जाता था / दोनों पति-पत्नी धानक बस्ती क्षेत्र में एक किराए के मकान पर अलग रहते थे /

उन्होंने बताया कि मृतिका अंजू सूद की बुआ संतोष सूद की शिकायत पर आरोपित हरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा / फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है व आगे की करवाई की जा रही है / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /