PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

देश के इस राज्य में फिर लगा सख्त पाबंदियों के साथ Weekend Curfew,

delhi weekend curfew in delhi announce some other restrictions after review meeting read full Guideline

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है / दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए के साथ बैठक की और इस संबंध में जानकारी दी / उन्होंने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब तक का व्यवहार देखकर यह ज्यादा खतरनाक नहीं लग रहा है, लेकिन फिर भी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा सकती है / 

सिसोदिया ने बताया कि इसके बढ़ने की गति को हम जितना नियंत्रित कर सकेंगे उतना ही अच्छा होगा। इसके लिए हमने डीडीएम की बैठक में फैसला किया है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा / दूसरा ये कि दिल्ली में जो भी सरकारी दफ्तर हैं, वहां जरूरी काम को छोड़कर सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे, निजी कंपनियों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही काम करेंगे / 

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बसों और मेट्रो में 50 प्रतिशत सीट क्षमता होने के चलते लंबी लाइनें लग रही थीं जिससे ओमिक्रॉन के सुपर स्प्रेड होने का खतरा वहां से बढ़ गया था / इसी के चलते फैसला लिया गया है कि बसें और मेट्रो अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी / मास्क को हर हाल में अनिवार्य बनाया जाएगा / एक सवाल के जवाब में सिसौदिया ने कहा कि शनिवार और रविवार को पूरी तरह से कर्फ्यू लागू होगा / 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं / संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है / जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें / इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं, हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं /