PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

ज़िला प्रशासन ने जालंधर में Covid-19 पीडितों के 372 आश्ररितों को दी एक्स-ग्रेशिया राशि,

District administration gave exgratia amount to 372 dependents of Covid-19 victims in Jalandhar ADC appeals Jalandhar Punjab

ADC ने योग्य लाभपातरियों को की एक्स-ग्रेशिया राशी का लाभ लेने की अपील,

PTB City न्यूज़ जालंधर : ज़िला प्रशासन की तरफ से कोविड -19 पीडितों के 372 आश्ररितों को पंजाब सरकार की तरफ से दी जा रही 50,000 रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। वित्त कमिशनर राजस्व वी.के.जंजूआ की अध्यक्षता में वीडियो कानफ्रैंस के द्वारा हुई बैठक में हिस्सा लेते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमरजीत बैंस ने बताया कि जिले में Covid-19 पीडितों के 559 आश्ररितों के एक्स-ग्रशिया राशि के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे,

जिनमें से 372 मामलों में वित्तीय सहायता पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जबकि स्वास्थ्य आधिकारियों की तरफ से 187 फाइलों की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1496 केस थे, जिनमें से 559 ने इस लाभ के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित आधिकारियों को पुष्टि करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए है, जिससे योग्य आश्ररितों को इस सहायता राशि का जल्दी से जल्दी लाभ प्रदान किया जा सके।

लोगों को सम्बन्धित दफ़्तर में मुआवज़ा लेने के लिए अपना, आवेदन देने की अपील करते हुए अमरजीत बैंस ने कहा कि आवेदन फार्म और अन्य सम्बन्धित दस्तावेज़ जालंधर प्रशासन की वैबसाईट www.jalandhar.nic.in पर पहले ही अपलोड किये जा चुके है, जिनको लोग वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते है।

उन्होंने आगे कहा कि आवेदन कमरा नंबर 106, पहली मंजिल, डिप्टी कमिशनर दफ़्तर, ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स, जालंधर में जमा करवाए जा सकते है। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने यह भी कहा कि इस सम्बन्धित कोई भी जानकारी लेने के लिए कोविड कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर फ़ोन भी किया जा सकता है।