PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा आई.बी.टी. इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर हाउ टू क्रैक कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन,

KMV organises a workshop on How to Crack Competitive Exams

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के सेंटर फॉर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता कैसे हासिल की जाए विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया। बैंकिंग, फाइनांस एवं सरकारी क्षेत्र में विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के अंतिम वर्ष की छात्राओं को जानकारी प्रदान करने के मकसद के साथ यह वर्कशॉप आई.बी.टी. इंस्टीट्यूट, जालंधर के साथ मिलकर आयोजित करवाई गई।

इस ही संस्था से श्री प्रदीप सिंह (एम.डी.), कॉरपोरेट ट्रेनर ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। सेल्स, मार्केटिंग एवं कारपोरेट सेक्टर का विशाल तजुर्बा रखने वाले श्री प्रदीप सिंह ने छात्राओं से संबोधित होते हुए जीवन में प्रभावशाली लक्ष्य को निर्धारित करने एवं इसकी प्राप्ति के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों को अपनाने के संबंध में प्रोत्साहित किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जीवन में सफलता हासिल करनी है तो जिंदगी में आने वाली असफलताओं से भी पूरे आशावादी नजरीए के साथ सीखना चाहिए। विभिन्न निजी एवं सरकार क्षेत्रों में रोजगार से संबंधित अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने छात्राओं को मेक माइक एग्जाम जैसी विभिन्न एप्स से जानकारी हासिल करने के लिए भी प्रेरित किया

और साथ ही यू.पी.एस.सी.,एस.एस.सी. बैंक, पी.ओ. एवं आई.बी.पी.एस. आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी चर्चा की। विद्यालय की साइंस, आई.टी., कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटीका की 150 से भी अधिक छात्राओं ने इस वर्कशॉप में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने विभिन्न सवालों के जवाब भी स्रोत वक्ता से बेहद आसान ढंग से प्राप्त किए।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए श्री प्रदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मौजूदा समय में जहां शिक्षा का व्यवसायीक एवं कौशल आधारित होना समय की मांग है वही साथ ही ऐसी गतिविधियों का आयोजन भी किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. सबीना बत्रा, डॉ. प्रदीप अरोड़ा एवं समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।