PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से बड़ी ख़बर, अब सरकारी अस्पताल सीधे PGI में रैफर नहीं कर सकेंगे मरीज, जानें बड़ी वजह,

now patients will not be able to refer directly to pgi Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : अब सरकारी अस्पतालों की तरफ से मरीजों को PGI में सीधा रैफर नहीं किया जा सकेगा क्योंकि पंजाब हैल्थ व्यवस्था निगम ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीधा PGI और सरकारी मैडीकल कालेज सैक्टर -32 चंडीगढ़ में रैफर करने पर रोक लगा दी है। मरीजों की सुविधा के लिए राज्य के जिलों को 4 हिस्सों में बांटा गया है।

इसके मुताबिक ज़रूरत पड़ने पर मरीज़ों को पंजाब के ही 4 सरकारी मैडीकल कालेजों में रैफर किया जाएगा। इसके बाद मैडीकल कालेज ही ज़रूरत मुताबिक मरीज़ों को PGI या सरकारी मैडीकल कालेज सैक्टर -32 में रैफर करेंगे। वास्तव में कोरोना के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है, जबकि अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है।

इसके मद्देनज़र ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मरीज़ की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत चंडीगढ़ पी. जी. आई. या सैक्टर -32 स्थित मैडीकल कालेज में रैफर करने लगे हैं। इस कारण ज़्यादातर मरीज़ वहां दाख़िल नहीं हो पाते और उन्हें वापिस आना पड़ता है और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पंजाब हैल्थ व्यवस्था निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए और सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए यह कदम उठाया है।