ईसाई धर्म को लेकर कही ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बड़ी बात,
PTB Big न्यूज़ अमृतसर : ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब पर रखे के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके उपरांत श्री अकाल तख्त साहिब पर ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान मारे गए सिखों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एक तरफ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार संदेश दे रहे थे,
वहीं दूसरी तरफ खालिस्तान के नारे लगने शुरू हो गए। श्री अकाल तख्त साहिब के नीचे एकत्रित सिखों ने पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग रखी। इस दौरान सरबत खालसा की तरफ से चुने गए जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने भी अपना संदेश सिख संगतों को दिया।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने संदेश में ईसाई प्रचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांवों में ईसाई धर्म प्रचार में जुटा हुआ है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सिख प्रचार कमेटियों व संस्थाओं को गांवों व खासकर बॉर्डर एरिया में जाकर सिख धर्म का प्रचार करने की बात कही। उनका कहना था कि सिखों का धर्म में मजबूत होना बहुत जरूरी है।
आपको यह भी बता दें कि गोल्डन टेंपल तक आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कैंपस के अंदर SGPC की ओर से भी अपनी टास्क फोर्स तैनात की गई है। पंजाब पुलिस के महिला-पुरुष कर्मचारी सिविल कपड़ों में तैनात हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले ही रोका जा सके।








































