PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भीषण सड़क हादसे में 26 की मौत, कई गंभीर घायल, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान,

a horrific road accident in Uttarkashi 26 killed many injured PM announced compensation

PTB Sad न्यूज़ उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। बस में मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 30 लोग सवार थे। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हादसा हुआ।

अब तक 26 तीर्थ यात्रियों के शवों को निकाला गया है। वहीं छह तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। प्रधानमंत्री ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस हादसे पर राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से हादसे को लेकर बात भी की। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सीएम धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी दुर्घटना का जायजा लेने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। वह दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यो की जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं। बताया गया है कि एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस और एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू कार्य चल रहा है। वहीं उत्तराखंड परिवहन विभाग ने दुर्घटना में मृतकों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर घायलों को 40 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।