PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमेरिका में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 शव मिलने से फैली सनसनी, फैली सनसनी,

immigrants found dead inside tractor trailer texas america

PTB Sad न्यूज़ टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 प्रवासी मृत मिले हैं। शवों से भरा ट्रैक्टर-ट्रेलर सैन एंटोनियो के दक्षिण पश्चिम में मिला है। सैन एंटोनियो के केसैट टेलीविजन ने दक्षिण टेक्सास में प्रवासी तस्करी के दौरान इन लोगों के मारे जाने की सूचना दी।

अमेरिकी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शवों से भरा यह वाहन सैन एंटोनियो शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में एक दूरदराज के इलाके में रेल की पटरियों के पास पाया गया। सैन एंटोनियो पुलिस ने अभी इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सैन एंटोनियो में मैक्सिकन जनरल वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि महावाणिज्य दूत रूबेन मिनुट्टी मौके पर रवाना हो गए हैं।

मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने कहा है कि पीड़ितों की राष्ट्रीयता अभी पता नहीं चली है। एब्रार्ड ने ट्वीट किया,’टेक्सास में त्रासदी। प्रवासियों की मौत बंद ट्रेलर में दम घुटने से होने की आशंका है। मैक्सिको के वाणिज्य दूत घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना।