PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हाट्र्स में सांझ केंद्र व वूमेन हेल्प डेस्क कमिश्नरेट जालंधर के सदस्यों ने टीचर्स को किया जागरूक,

Awareness campaign by Sanjh Kendra at Innocent Hearts

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा-एक पहल के तहत इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन में सांझ केंद्र के सदस्यों के द्वारा टीचर्स को समाज में पनप रही आपराधिक गतिविधियों के प्रतिजागरूक किया। इंस्पेक्टर गुरदीप लाल ने सांझ केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यो तथा उसके द्वारा लोगों की किस प्रकार सहायता की जा सकती है,के बारे में बताया। उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा जारी किए गए विभिन्न समस्याओं से संबंधित भिन्न-भिन्न हेल्प लाइन नंबर बताए कि अगर अध्यापिकाओं या उनके परिवार में किसी स्त्री/लडक़ी को इस प्रकार की किसी भी समस्या से जूझना पड़ता है तो वे सांझ केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने स्त्रियों के साथ होने वाली घरेलू हिंसा से सुरक्षा हेतु 181 नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा।उन्होंने पास पोर्ट बनाने, किराए पर रह रहे लोगों की शिनाकत करने व आधार कार्ड संबंधी विभिन्न जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि विदेश जाने से पहले पुलिस कलीयरेंस सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। उन्होंने व्हाट्सएप, नेटबैंकिंग,एटीएम तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं में होने वाले फ्रॉड (धोखाधड़ी) से सतर्क रहने के लिए आरबीआई सचेत ऐप के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सडक़ पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुसरण करने के लिए कहा कि गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट के साथ ट्रैफिक लाइट का ध्यान भी रखना चाहिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं से अवगत करवाया। उन्होंने टीचर्स को सडक़ पर बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों हेतु हेल्प नंबर (1930) देकर तुरंत संपर्क करने के लिए कहा। अगर कोई स्त्री घर के बाहर है और उसके पास कोई भी आनेजाने का साधन नहीं है तो उसके लिए भी जारी किए गए हेल्प नंबर (1091) के बारे में बताया। इस अवसर पर इंस्पेकटर गुरदीपलाल, इंस्पेक्टर संजीव बनोट, हैॅड कॉन्स्टेबल श्रीमती सोनिया (पीपीएमएम) उपस्थित थे।