PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PCM SD कॉलेजिएट स्कूल फॉर विमेन जालंधर का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा,

PCM SD The result of Punjab School Education Board of Collegiate School was excellent

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेजिएट स्कूल फॉर विमेन, जालंधर का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। ह्यूमैनिटीज में कुमारी दिया मल्होत्रा ने 500 में से 474 (94.8%) अंक हासिल कर के स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमारी दिवप्रिया ने 470 (94%)अंक हासिल करके स्कूल में द्वितीय स्थान एवम कुमारी शीतल ने 450 (90%) अंक हासिल करके स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉमर्स में कुमारी रमनप्रीत ने 500 में से 469 (93.8%) अंक हासिल करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी सिंपल ने 466 (93.2%) अंक हासिल करके स्कूल में द्वितीय एवम कुमारी सिल्वी ने 463 (92.6%) अंक हासिल करके स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेडिकल में शिवानी कुमारी ने 500 में से 447 (89.4%) अंक हासिल कर के स्कूल में प्रथम, कुमारी सिमरन ने 440 (88%) अंक प्राप्त कर के द्वितीय एवम कुमारी जैसमीन काहलों ने 417 (83.4%) अंक हासिल करके स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में, कुमारी वंदना कौशल ने 500 में से 412 (82.4%) अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम कुमारी मितांशी शर्मा ने 380 (76%) अंक हासिल करके स्कूल में द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के माननीय सदस्यों एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्राओं की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्कूल के प्रभारी श्रीमती सुषमा शर्मा को भी मुबारकबाद दी।