PTB News

Latest news
UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति नाना पाटेकर को डाक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया गया CPR और सुबह 5:20 बजे थम ... आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्र रुद्र शर्मा ने डब्ल्यूआरपीएफ ओपन स्टेट उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों के लिए नई इलाज तकनीकों पर विशेष सेमिनार आयोजित, HMV में गणित के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन प्रगति एवं अनुप्रयोगों पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, मोदी सरकार में पंजाब राज्य से दो को मिलेगी ख़ास जगह, राघव चड्‌ढा सहित 4 नेता दौड़ में साहिल पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा आम जनता को RBI ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाया रेपो रेट, जानें क्या होगा असर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी के विद्यार्थियों ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ खो-खो प्रति...

पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर, अब घर बैठे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा सकेंगे लोग,

people will be able to file a complaint with the police sitting at home

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने नई सुविधा शुरू की है। अब लोग घर बैठे ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए www.pgd.punjabpolice.gov.in वेबसाइट शुरू की गई है।

सोमवार को सीएम मान ने इसकी शुरूआत की। इसी वेबसाइट पर लोग उस पर हो रही कार्रवाई को भी देख सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस पोर्टल पर शिकायत के बाद लोग उसे ट्रैक कर सकेंगे।

यही नहीं इसी पोर्टल पर लोगों को उनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मिलेगी। इसके जरिए लोगों को पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें इस पोर्टल पर नाम और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद शिकायत दर्ज की जा सकेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कार्रवाई से कोई संतुष्ट नहीं तो फिर वह अपील कर सकते हैं। शिकायत की जांच के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस थाने या अफसर के पास बुलाया जाएगा। पंजाब सरकार की इस पहल से उन लोगों को सहूलियत मिलेगी, जो पुलिस थाने या अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने से डरते हैं।