PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब सरकार का ऐलान, अब नहीं खाने पड़ेंगे RTA ऑफिस में चक्कर, चुन सकेंगे मनपसंद नंबर, स्मार्ट RC की भी होगी होम डिलीवरी,

bhagwant mann cm punjab new vehicle registration Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अब जिस डीलर से गाड़ी खरीदेंगे, वहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसके बाद स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की होम डिलीवरी होगी। CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यह सुविधा शुरू कर दी है। इससे लोगों को RC बनवाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

सरकार के मुताबिक सभी डीलरों को नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के अधिकार दे दिए गए हैं। लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसका नंबर भी मौके पर ही चुन सकते हैं। डीलर स्तर पर ही गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलेगी। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) की अप्रूवल भी डीलर देंगे। इसके बाद लोग ई RC डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अभी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन डीलर के स्तर पर हो जाता है लेकिन फिर RC के लिए कभी RTA ऑफिस तो कभी डीलर के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब लोग ई RC डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद RC के लिए डीलर या RTA ऑफिस नहीं जाना होगा। उसकी होम डिलीवरी होगी। यह प्रक्रिया आसानी से चले, इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की इसकी मॉनीटरिंग भी करेगा।