PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

iPhone के शौकीनों के लिए बुरी खबर, Apple को लगा बड़ा झटका, जाने पूरा मामला

bad news for iPhone enthusiasts Apple got a big setback

PTB Big News कोलंबिया : कोलंबिया की एक अदालत ने एरिक्सन को Apple के खिलाफ एक कंप्लेंट दायर की है, जिससे iPhone 12, iPhone 13 और iPads को 5G कनेक्टिविटी के साथ इम्पोर्ट, मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग करने से रोक दिया है।

iPhone 12, iPhone 13 सीरीज और साथ ही साथ 5G के साथ नए iPads को कोलंबिया में बैन कर दिया गया है। यानि की इस देश में अब से एप्पल के ये iPhone सेल नहीं किए जा सकते हैं। यह फैसला एक कोर्ट ऑर्डर के रूप में सुनाया गया है और इसको ऐप्पल ने मानना भी शुरू कर दिया है।

कोलम्बिया के एक कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है कि Apple 5G कनेक्टिविटी वाले अपने किसी भी डिवाइस को कोलम्बिया में नहीं बेच सकेगा। आपको बता दें कि ये फैसला Ericsson के हक में लिया गया है और ये ऐप्पल के खिलाफ एक प्राथमिक आदेश है।

जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में दोनों कंपनियों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू होने के बाद से यह एरिक्सन की पहली महत्वपूर्ण जीत है। विवाद कुछ 5G मानक-आवश्यक पेटेंट (SEP) के लिए लाइसेंस भुगतान से संबंधित है। Apple स्वीकार करता है कि पेटेंट असली हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि एरिक्सन उनके लिए बहुत अधिक चार्ज ले रहा है।

Apple को कहा गया है कि वो देश के तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से कॉन्टैक्ट करें और इन प्रोडक्ट्स की ऐड्वर्टाइजिंग को तुरंत बंद कर दें और उनकी सेल पर भी रोक लगा दें। लोकल कस्टम अधिकारियों को भी यह आदेश दिया गया है कि नए स्टॉक के इम्पोर्ट को ब्लॉक कर दिया जाए।

Latest News