PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दुबई से लौटे 50 के करीब पैसेंजर्स का सामान हुआ गायब, अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा,

dubai amritsar flight 2 hours late luggage of near about 50 passengers missing uproar airport PTB Big News

PTB Shocking न्यूज़ अमृतसर : दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट गुरुवार सुबह 2 घंटे की देरी से पहुंची। जिसके बाद पैसेंजर्स को पहले सामान के लिए लगेज बेल्ट पर जूझना पड़ा। 50 के करीब पैसेंजर्स का सामान मिसिंग पाया गया। जिसके बाद सुबह पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। फिलहाल पैसेंजर्स सामान लेने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG56 ने देरी से उड़ान भरी। यह फ्लाइट रोजाना दुबई के समय अनुसार रात 10.45 बजे उड़ान भरती है, लेकिन बुधवार की रात फ्लाइट ने 12.41 बजे उड़ान भरी। जिसके चलते यह फ्लाइट अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी 2 घंटे की देरी से सुबह 3.20 बजे की जगह सुबह 5.07 बजे लैंड हुई।

देरी से अमृतसर पहुंचे पैसेंजर्स की दिक्कतें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद पैसेंजर्स को लगेज बेल्ट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुबई से अमृतसर पहुंचे पैसेंजर मानव बांसल ने बताया कि दुबई से देरी से उड़ान भरने का कारण भी पैसेंजर्स का सामान ही था। लेकिन जब अमृतसर पहुंचे तो यहां भी आधे पैसेंजर्स का सामान मिसिंग था,

जिसके बाद पैसेंजर्स अभी तक लगेज काउंटर पर अपने सामान के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स को ग्राउंड स्टाफ से संपर्क करने के लिए कहा है। लेकिन 50 के करीब पैसेंजर्स के लिए वहां सिर्फ 3 ही कर्मचारी हैं। जिसके चलते पैसेंजर्स को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News