PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

दसूहा में हुआ स्कूल बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 16 बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल, 1 की हुई मौत,

School bus accident in Dasuha 16 children including driver-conductor seriously injured 1 dead Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ दसूहा : आज सुबह के समय होशियारपुर जिला के अधीन पढ़ते दसूहा में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दसूहा के निजी स्कूल बस को गांव गरना साहिब के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर दे मारी, जिससे बस कंडक्टर व 14 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर थी।

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीन गंभीर घायलों में एक बच्चे ने गंभीर घायल होने की वजह से दम तोड़ दिया। कंडक्टर चंदनवीर सिंह की हालत भी गंभीर बताई जा रही है तथा जिस समय टक्कर हुई वह बस से नीचे गिर गया था। ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

इस हादसे की सूचना मिलते ही जहां पुलिस ने मौके एवं अस्पताल पहुंचकर कार्यवाही शुरु कर दी थी। वहीं हलका विधायक एडवोकेट करमवीर सिंह घुम्मण भी अस्पताल पहुंच गए थे। जानकारी अनुसार निजी स्कूल बच्चों को लेकर स्कूल को जा रही थी कि जैसे ही वह गांव गरना साहिब के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में चीखो पुकार मच गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्चों एवं कंडक्टर को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे का शिकार हुए बच्चे की पहचान हरमन सैनी जोकि नौवीं कक्षा का छात्र था के रुप में हुई है। इसी दौरान बच्चों के अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधक भी अस्पताल पहुंच गए थे। फ़िलहाल इस घटना के बाद सिविल अस्पताल में बच्चों के अभिभावकों का ताँता लगा हुआ है।

Latest News