PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

दो सगे भाईयों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई शरेआम गोलियां, फैली सनसनी, पंजाब पुलिस जाँच में जुटी,

Unknown assailants opened fire on two real brothers Punjab Police engaged in investigation Batala Punjab PTB

PTB Big न्यूज़ बटाला : पंजाब के बटाला में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना किला लाल सिंह के अधीन आते गांव कोट मजलिस में दो अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो सखे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गांव कोट मजलिस में सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी।

इस मामूली विवाद में अज्ञात युवकों ने दो सगे भाइयों अमरजीत सिंह व कंवलजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। वहां गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन व गांव वालों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं, इस घटना के बाद हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए।

इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल बटाला में इलाज करा रहे घायल युवक और उसके परिवार ने बताया कि वे अपने घर के बाहर खड़े थे और घर में निर्माण कार्य चल रहा था और उनका कुछ सामान रेहड़े वाले मोटरसाइकिल पर घर के बाहर खड़ा था। दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें सड़क से हटने को कहा। थोड़ी-सी बहस के बाद वे गाली-गलौज करने लगे और उक्त अज्ञात राहगीर युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी।

Unknown assailants opened fire on two real brothers Punjab Police engaged in investigation Batala Punjab PTB

परिजनों ने बताया कि हमलावारों ने 4 गोलियां चलाईं थी, जिनमें से वहां खड़े दोनों सगे भाई अमरजीत सिंह और कंवलजीत सिंह दो गोलियां लगी। वहीं, परिवार ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और हमलावार भी अज्ञात हैं। एक छोटे से विवाद में उन्होंने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

इस मामले में सिविल अस्पताल बटाला के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास दो युवक जख्मी हालत में ईलाज के लिए पहुंचे हैं जिन्हें गोली लगी है। गोली युवकों के टांग में लगी है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

Latest News