PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन जालंधर में दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन,

Two day Rakhi exhibition cum sale organized at PCM SD College Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन के फैशन डिजाइनिंग के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट की ओर से प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर के दिशानिर्देश अंतर्गत दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी हर साल बड़े उत्साह के साथ आयोजित की जाती है ताकि छात्रों में रचनात्मकता और सौंदर्य कौशल को विकसित किया जा सके।

हर साल की तरह, इस साल भी प्रदर्शनी बड़ी सफल रही, जिसमें फैशन डिजाइनिंग से संबंधित विभिन्न कोर्सो की छात्राओं ने सुंदर और नवीन राखी बनाने के लिए बहुत मेहनत की। हस्तनिर्मित राखी बनाने के लिए, छात्रों ने आमतौर पर घर में उपलब्ध विविध सामग्रियों का उपयोग किया जैसे कि रंगीन कागज, धागे, पत्थर, मोती, कांच के मोती आदि। छात्राओं ने अपने भाइयों के लिए सजावटी राखियां बनाने के अलावा अपनी बहनों के लिए स्टाइलिश लुंबा राखियां भी बनाईं।

इस अवसर पर ढेर सारी राखियों की बिक्री भी हुई एवम छात्राओं की सराहना भी हुई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं 1. प्रथम पुरस्कार- मलिका (बीएससी एफडी सेमेस्टर तृतीय), अंजलि (एमएससी एफडी सेमेस्टर प्रथम) 2.दूसरा पुरस्कार- अदिति (एमएससी सेमेस्टर प्रथम), जसमीन (बीएससी एफडी सेमेस्टर पांचवा) 3. तीसरा पुरस्कार- रमनदीप (एमएससी एफडी सेमेस्टर प्रथम),

सिमरदीप कौर (बीएससी सेमेस्टर पांचवां) सांत्वना पुरस्कार: कशिश (बी एससी सेमेस्टर तृतीय), रिजवाना (बी वॉक सेमेस्टर तृतीय) कॉलेजिएट ब्लॉक में भी राखी का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के माननीय सदस्यों और प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी और इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा छात्रों के समग्र विकास के लिए फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रमुख श्रीमती सुनीता भल्ला द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

Latest News