PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

केएमवी ने भारत सरकार की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को की राखी समर्पित,

KMV dedicate rakhis to Shaheed-E-Azam Sardar Bhagat Singh under Azaadi Ka Amrit Mahotsav initiative of Government of India

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज कैम्पस में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हेरिटेज मेमोरियल में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्रों ने महान शहीद भगत सिंह को राखी का पवित्र पर्व मनाने के लिए राखी समर्पित की और सभी महान शहीदों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट वेल्फ़ेर, पीजी डिपार्टमेंट अंग्रेजी और पीजी डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह, श्री राजगुरु और श्री सुखदेव ने देश के लिए जो अतुलनीय शहादत दी है, वह सभी के मन में हमेशा नम्रता और श्रद्धा पैदा करती है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों की रक्षा और देशभक्ति के उनके संदेश को फैलाकर अपने देश के विकास और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि केएमवी का भगत सिंह के साथ घनिष्ठ संबंध है क्योंकि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने स्वतंत्रता के दौरान केएमवी छात्रावास में आकर शरण लेना अपने आप में एक बहुत ही गोरव का विषय है। भगत सिंह को हमारी श्रद्धांजलि के रूप में और उनके साथ निकटता और जुड़ाव बनाए रखने के लिए, केएमवी के छात्रावास में एक विरासत स्मारक का निर्माण किया गया है।

केएमवी एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई है क्योंकि हमारे छात्रायें स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने वाली पहली महिलाओं में से हैं। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह की याद को समर्पित पीजी संगीत विभाग की ओर से सुंदर संगीतक प्रस्तुतियां भी की गईं। मैडम प्रिंसीपल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीजी अंग्रेजी विभाग के प्रमुख डॉ. मधुमीत के प्रयासों की सराहना की।

Latest News

Latest News