PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्वतंत्रता दिवस से पहले सेना ने की बड़ी साजिश नाकाम, 30 किलो IED किया बरामद

big conspiracy failed before independence day 30 kg ied recovered in pulwama

PTB Big News जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद किया है।

कश्मीर के एडीजीपी का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद करके पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। एडीजीपी के अनुसार 3 आतंकियों में लतीफ नाम का आतंकी भी मौजूद है। वह कई आम नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है। एडीजीपी ने बताया है कि कश्मीर घाटी में आतंकियों की ओर से मारे गए राहुल भट और टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या में भी लतीफ शामिल रहा है।

तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षाबलों को बडगाम के वॉटरहेल गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी बीच आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।

अधिकारी ने कहा था कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया था, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक भारतीय सैनिक और एक नागरिक घायल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि यह अस्पष्ट है कि कैसे नागरिक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल नागरिक की मौत हो गई जिसकी पहचान कुलगाम के रेडवानी बाला इलाके के मंजूर लोन के रूप हुई थी।

Latest News