PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने बड़ी वजह,

rakesh tikait detained delhi police was going jantar mantar to protest delhi

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस मधु विहार थाने लेकर पहुंची है। वह जंतर-मंतर पर आयोजित एक धरने में हिस्‍सा लेने जा रहे थे। देश में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर जंतर-मंतर पर एक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

द‍िल्‍ली पुलिस की ओर से बताया गया कि टिकैत को उनके रास्‍ते में ही रोककर मधु विहार पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया। यहां पुलिस ने उनसे बात की और अनुरोध किया कि वह लौट जाएं। आज रविवार दोपहर 1.30 पर दिल्ली में प्रवेश के दौरान पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उन्हें एक अलग कमरे में बैठाया गया है और मोबाइल भी उनसे दूर रखा गया है,

यही नहीं उनके साथ 10 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। अगले आदेश तक राकेश टिकैत मधु विहार थाने में हिरासत में रहेंगे। राकेश टिकैत ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि गले में हरा और सफेद अंगोछा डालकर किसान प्रवेश नहीं कर सकता है। ये गलत है, आज वह दिल्ली जा रहे थे, रास्ते में उनके काफिले को रोका गया है, यह पूर्णत: गलत है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस पर नाराजगी प्रकट की है।

Latest News