PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बटाला में घर से बरामद हुई AK-56 राइफल और मैगजीन, जेल में बंद बर्खास्त इंस्पेक्टर का नाम आया सामने,

punjab amritsar ak 56 recovered batala ex cop narang singh name investigation PTB Big News PTB Big News Punjab

PTB Big न्यूज़ बटाला : पंजाब के बटाला से पुलिस ने एक घर से AK-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने इस राइफल को एक चोर की निशानदेही पर बरामद किया गया। जांच आगे बढ़ी तो इसमें डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया है, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने पवन कुमार नाम के चोर को पकड़ा था। पुलिस चोरी के मामलों में उससे पूछताछ कर रही थी, तभी चोर ने उन्हें एक AK56 के बारे में भी जानकारी दी। जिसे उसने बैंक कॉलोनी स्थित एक घर में छिपा रखा था। पुलिस ने जब चोर पवन से सख्ती से पूछा तो उसने चोरी की जगह एक कार वॉशिंग सेंटर का नाम लिया।

पुलिस ने पवन कुमार की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए कार वॉशिंग सेंटर के मालिक दीप राज को हिरासत में ले लिया। दीपराज ने पूरे रहस्य से पर्दा उठाया और डिसमिस किए जा चुके इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया।

​​​​​​​दीपराज ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे यह हथियार पूर्व इंस्पेक्टर नारंग ने जेल जाने से पहले सौंपे थे। केंद्रीय जेल होशियारपुर में जाने से पहले इंस्पेक्टर नारंग ने उसे AK56 संभाल कर रखने के लिए दी थी। पुलिस का कहना है कि AK56 के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अब डिसमिस इंस्पेक्टर नारंग को पूछताछ के लिए लाया जा सकता है।

Latest News