PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

पंजाब में सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे मिले अब खालिस्तान के नारे, खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की इसकी पुष्टि,

Khalistan slogans found on wall of government college Government College at Sri Muktsar sahib Gurpatwant Singh Pannu Terrorist Punjab

PTB Big न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती अनसरों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जा रहे है। वहीं आज श्री मुक्तसर साहिब स्थित सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, लिखा गया है कि इंदिरा को खालिस्तान जिंदाबाद ने हरा दिया और अब राहुल हारेंगे।

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखे नारे मिटा दिए। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले बठिंडा में गुरु नानक देव थर्मल प्लांट से सटी दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही बठिंडा शहर में मंडल वन अधिकारी कार्यालय की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले। ये नारे स्प्रे पेंट से लिखे गए थे।

आपको यह भी बता दें कि पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे जा रहे हैं। हाल ही में पंजाब के कई शहरों में खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखे जाने की घटनाएं हुई थीं। आमतौर पर ये नारे किसी भी सरकारी या सार्वजनिक स्थान के पास लिखे जाते हैं, जबकि शरारती तत्वों द्वारा एक मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने की घटना सामने आई है।

Latest News