PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतपाल को लेकर अदालत में पहुंचा आतंकी पन्नू, कोर्ट ने पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और DGP के नाम से भेजे सम्मन,

punjab amritsar sfj terrorist gurpatwant pannu orders against governor punjab cm bhagwant mann dgp gaurav yadav america newyork

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए गए अभियान मामले के खिलाफ सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा है। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा है कि पंजाब में इंटरनेट बंद करने और 400 के करीब आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ उसने न्यूयार्क की साउदर्न डिस्टिक्ट कोर्ट का रुख किया है।

आतंकी पन्नू के कहे व कागजातों के अनुसार, कोर्ट ने कंसोलिडेटेड जनरल ऑफ इंडिया को पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब DGP गौरव यादव के नाम से सम्मन भेजे हैं। जिनका जवाब उन्हें 21 दिन में भेजना होगा। यह शिकायत रूल 12 फेड्रल रूल ऑफ सिविल प्रोसीजर के अंतर्गत दी गई है।

punjab amritsar sfj terrorist gurpatwant pannu orders against governor punjab cm bhagwant mann dgp gaurav yadav america newyork

आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में पहले सिख रिफ्रैंडम और अब खालसा वहीर के साथ जुड़ने वालो युवाओं के परिवारों को परेशान किया जा रहा है और मारा जा रहा है। इसी के खिलाफ वह अब अमेरिकी कोर्ट में गया है।

इसी वीडियो में आतंकी पन्नू ने भारतीय पुलिस व अधिकारियों के परिवारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि पंजाब में युवाओं को मारा-पीट जा रहा है। अगर किसी पुलिस वाले और अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य अगर अमेरिका व कनाडा में बसे हैं तो उन्हें ढूंढ ढूंढ कर मारा जाएगा। इतना ही नहीं, बच्चों पर यहां अमेरिका व कनाडा में केस किए जाएंगे।

Latest News