PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर लोकसभा सीट जीत कर भाजपा रचेगी इतिहास, विजय रुपाणी,

BJP will create history by winning Jalandhar Lok Sabha seat Vijay Rupani Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग संगठनातमक बैठकें की। जालंधर में भाजपा जालंधर अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विजय रूपाणी ने कहा कि पंजाब भाजपा नगर निगम सहित पंजाब में होने वाले सभी स्थानीय और जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

विजय रुपाणी ने पहली बैठक प्रांतीय कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ और दूसरी बैठक विधानसभा प्रभारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ की, जिसमें विजय रूपाणी ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की। इस मौके पर विजय रूपाणी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता और राजेश बाघा,प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, एमएलए जंगी लाल महाजन, महामंत्री श्रीमन्त्री श्रीनिवासलू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,

प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरजन कालिया, पूर्व सीपीएस के डी भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, देहाती अध्यक्ष पंकज ढींगरा, देहाती प्रधान रंजीत पवार,आई टी सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष राकेश गोयल आदि मौजूद थे। विजय रूपाणी ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में होने वाले सभी चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राज्य में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं नहीं होती।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन में पंजाब तथा पंजाबियों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि पंजाब एक हंसता-खेलता हुआ, रंगला और समृद्ध पंजाब बने। भाजपा पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने पंजाबियों से भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि

वह लोगों की समस्याओं को पंजाब सरकार तक पहुंचाने के लिए उनकी आवाज उठाने में संकोच न करें और यदि पंजाब सरकार या प्रशासन उनकी आवाज नहीं सुनता तो विरोध-प्रदर्शन करने से भी पीछे ना हटें। अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा विपक्षी दल की भूमिका बखूबी निभा रही है और हम पंजाब सरकार को पंजाबियों से किए वादों को भूलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत दुःखी हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार पंजाबियों का अपमान कर रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के शिलान्यास पर पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम के ऊपर अपना नाम लिखना है। उन्होंने खटकड़कलां के सेहत केंद्र से शहीद भगत सिंह जी और उनके चाचा अजीत सिंह जी की तस्वीरें हटाने की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हमारे शहीदों का अपमान कर रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में बेमौसम बारिश, हवा, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की पकी फसल और सब्जियों को बर्बाद कर दिया है। पंजाब सरकार को तुरंत किसानों को कम से कम पचास हजार रुपये प्रति एकड़ और खेतिहर मजदूरों को 5000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल, सब्जियां और हरे चारे की बर्बादी का उन्हें बहुत दु:ख है। उन्होंने मांग की कि फाजिल्का जिले के गांव मीन आये तूफान के कारन लोगों के घरों को हुए नुकसान का भी पंजाब सरकार तत्काल मुआवजा दे।

इस अवसर पर जालंधर लोकसभा के बाई इलेक्शन के लिये नियुक्त किये इंचार्ज पूर्व मंत्री अरूणेश शाकर,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व एमएलए प्रेम मित्तल,फिल्लौर से डॉ दिलभाग राय स्टेट एग्जेक्युटिव मेंबर, पूर्व एमएलए डॉ दलबीर सिंह वेरका, पूर्व एमएलए बलविंदर सिंह लाड़ी, पूर्व एमएलए जगदीप सिंह नकई, पूर्व एमएलए अमरपाल बोनी उपस्थित थे।

इसके अलावा इस अवसर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी, ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, मुनीश विज, अजय चोपड़ा, शाम शर्मा, अशवनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, अमित भाटिया, हितेश स्याल, योगेश मल्होत्रा, ब्रजेश शर्मा, दिनेश मल्होत्रा, तरुण कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, ज़िला युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का, मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विक्की, आशीष सहगल, अमृतपाल सिंह संघा, सुदेश भगत, बलराज बदण, मंडल शिव दर्शन अभी, अमरजीत सिंह अमरी, नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों, ज़िला युवा मोर्चा महामंत्री अभी सिक्का, युवा नेता अर्जुन त्रेहन, उपस्थित थे।

Latest News