PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लोकसभा चुनावों में जालंधर की राजनीती में भूचाल लाने की तैयारी में क्रिश्चियन समाज, खोजेवाल चर्च प्रोफेट ने क्या कहा,

punjab jalandhar punjab kapurthala khojewal church prophet harpreet deol new christian party jalandhar loksabha byelection religious party

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में अग्गामी लोकसभा सीट पर चुनावों की तैयारी कर रही अलग-अलग पार्टियों को बड़ा झटका क्रिस्चन समाज दे सकता है, इससे पहले कांग्रेस जहां अपने उम्मीदवार का एलान कर चुकी है वहीं, भाजपा, अकाली दल-बसपा और सत्ताधारी दल यानि आम आदमी पार्टी अभी तक अपना उम्मीदवार एलान करने में जुगाड़ लगा रही है ताकि वह इन लोकसभा चुनावों में प्रचंड जित हासिल कर सकें।

लेकिन इन सबके बिच के बाद अब चौथा फ्रंट पंथक भी सामने आ गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की राजनीति में क्रिश्चियन भाईचारा भी अपनी एंट्री जल्द कर सकता है। 35 कोस्टल क्रिश्चियन कम्युनिटी प्रबंधक कमेटी जिससे जो एक हजार चर्चेस से जुड़ी है के प्रमुख हरप्रीत दिओल ने भी इसकी पुष्टी की है। मिली जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन कम्युनिटी प्रबंधक कमेटी प्रमुख एवं कपूरथला के तहत आती खोजेवाल चर्च के प्रोफेट (भविष्य वक्ता) हरप्रीत दिओल ने कहा कि वह खुद राजनीति में नहीं आ रहे हैं।

उनका राजनीति से कोई लेना देना है। वह धर्म के क्षेत्र में ही काम करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए 35 कोस्टल क्रिश्चियन कम्युनिटी प्रबंधक कमेटी ने पार्टी बनाने का फैसला लिया है। प्रोफेट हरप्रीत सिंह ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आज 35 कोस्टल क्रिश्चियन कम्युनिटी प्रबंधक कमेटी को राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2011 में नोटिफिकेशन जारी की कि हर जिले में जहां पर मसीही समाज है वहां पर कब्रिस्तान के लिए जगह दी जाए, लेकिन अभी तक नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बठिंडा में उनके एक पास्टर की माता की देहांत हो गया तो उन्हें दफनाने के लिए जगह नहीं मिली तो शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में उतरने को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन वह राजनीति में नहीं आ रहे हैं समुदाय में बहुत सारे लोग हैं जो इस क्षेत्र में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

जालंधर लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में अनुसूचित जाति का वोट बैंक सबसे ज्यादा है। पंजाब में कुल जनसंख्या का करीब 32 प्रतिशत हिस्सा SC समाज का है। पंजाब में अनुसूचित जाति की आबादी में 60 फीसदी मजहबी सिख हैं और 40 फीसदी हिंदू हैं। इनमें से ही अधिकतर क्रिश्चियन बन चुके हैं। यदि यह समुदाय एक तरफ चल पड़ा तो राजनीतिक दलों खेल बिगाड़ सकता है।

जालंधर लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल होने के कारण ही आरक्षित भी है। यदि यहां से क्रिश्चियन समुदाय ने थोड़ी-बहुत भी हलचल की तो राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ जाएंगे। जालंधर में बहुत से सारे एससी समुदाय से जुड़े लोग अपना धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन बन चुके हैं।

Latest News