PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

विजिलेंस विभाग को लगी बड़ी कामयाबी, ASI व हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथ गिरफ्तार,

Big success for vigilance department ASI and head constable arrested red handed while taking bribe Punjab

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सोमवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान लुधियाना जिले के देल्होन थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह नंबर 214 लुधियाना और जगप्रीत सिंह हेड कांस्टेबल को 5000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस बात का खुलासा करते हुए विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारियों को सइयां कलां, जिला लुधियाना निवासी आत्मा सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है । विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने सतर्कता इकाई लुधियाना रेंज से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उपरोक्त पुलिस अधिकारियों ने उनके बेटे की मोटरसाइकिल को छोड़ने के लिए 20000 रुपये की मांग की है,

जिसे एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है लेकिन सौदा 10000 रुपये में हुआ है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एएसआई की ओर से 5,000 रुपये लिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना रेंज से आई विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए

आरोपी पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

Latest News