PTB News

Latest news
आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास...

राघव चड्ढा की अब बढ़ेंगी मुश्किलें, ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सामने आया नाम, जाने पूरा मामला,

raghav chadha name added delhis liquor policy case supplementary chargesheet by ed Delhi Big News PTB Big News

PTB Big Political दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दायर की है और उसमें कथित रूप से राघव चड्डा के नाम का जिक्र है। राघव चड्ढा आप के राज्यसभा सांसद हैं। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से कहा गया है कि सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रिश्वत लेने की साजिश रची।

दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट में कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि सिसोदिया के सचिव ने राघव चड्ढा का नाम लिया है। इस चार्जशीट के हवाले से कहा जा रहा है कि सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में AAP सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद थे। ईडी की चार्जशीट के अनुसार, मनीष सिसोदिया के पीए सी अरविंद ने अपने बयान में राघव चड्ढा का नाम लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल चार्जशीट में दावा करते हुए कहा गया है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति अरविंद केजरीवाल के ही दिमाग की उपज (Brain Child) थी। इसके साथ ही चार्जशीट में तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता का भी जिक्र है। चार्जशीट में कहा गया है कि के कविता ने आबकारी नीति बनने और उसके लागू होने के बाद विजय नायर के साथ कई बार मीटिंग की थी।

Latest News

Latest News