PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के कर्मी ने महिला को मारा थप्पड़, किसान नेताओं को घसीटा, Video Viral होने पर किया आरोपी को लाइन हाजिर,

pathankot punjab police man slapped woman during gurdaspur land acquisition delhi katra national highway Big News

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पंजाब पुलिस के एक जवान ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों ने आरोपी पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरदासपुर के गांव भामड़ी की है। पुलिस टीम दिल्ली कटरा नेशनल हाईवे के लिए जमीन एक्वायर करने आई थी।

इस दौरान पुलिस के साथ जिला प्रशासन टीम भी थी। बताया जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण के दौरान प्रशासन की टीमों और किसानों के बीच खींचतान हुई। इस बीच विरोध कर रही किसान महिला को पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो भी बना। इसके अलावा पुलिस कर्मियों पर किसान नेताओं को घसीटने और दस्तार उतारने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

इस वजह से प्रदेश के कई इलाकों में माहौल तनावपूर्ण है। लोगों धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के हाथ वायरल वीडियो लगा, जिस पर संज्ञान लेते हुए और हालातों को देखते हुए आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही हैं।

Latest News