PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब : निहंग सिंह को युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर उतारा मौत के घाट,

punjab ludhiana daba road two miscreants killed nihang singh Big Crime News

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में गुरुवार देर रात बाइक सवार 2 युवकों ने घेरकर तेजधार हथियारों से निहंग सिख की हत्या कर दी। बाद में युवक ललकारे मारते हुए वहां से फरार हो गए। निहंग का शव सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा। बाद में राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, निहंग सिंह बलदेव ड्राइवरी का काम करता था। गुरुवार रात वह काम से वापस आकर डॉक्टर से दवाई लेने के लिए जा रहा था। सुआ रोड पर डाबा पुलिस स्टेशन के पास युवकों ने सिर और माथे पर उसके तेजधार हथियारों से वार किए। बदमाशों ने उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बाद में उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।

बुधवार को बलदेव और उसके साथियों ने मिलकर ठंडे पानी की छबील लगाई थी। उसी दौरान युवकों से बलदेव की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बलदेव ने उन युवकों पर डंडे से वार किया था। परिवार को शक है कि उसी रंजिश में उन युवकों ने बलदेव को मारा है। परिजनों का आरोप है कि युवक इलाके में नशा बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन वह जेल से बाहर आ गए थे।

घटनास्थल पर ACP गुरप्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल क्राइम सीन से पुलिस अलग-अलग क्लू इकट्‌ठा कर रही है

Latest News